General English । Passive Voice । Part-23

General English 
Passive Voice (Part-23)

Voice

®  Verb का वह रूप Voice कहलाता है जिससे पता चलता है की कर्ता कोई काम करता है या कर्ता पर कोई काम होता है।


Active Voice

®  Verb का वह रूप active voice कहलाता है जिससे ज्ञात हो कि कर्ता (Sub) किसी क्रिया (verb) को किसी कर्म (obj) पर करता है

General Formula:- Sub + verb + obj


Passive Voice

®  Verb का वह रूप Passive Voice कहलाता है जिससे ये ज्ञात होता है कि कर्म (obj) पर किसी क्रिया (verb) का प्रभाव पड़ता है।

General Formula:- Obj + Helping Verb + V + by + sub

®  Passive Voice का प्रयोग कहाँ होता है ?

1. जब क्रिया स्वत: नहीं होता बल्कि उसे किया जाता है।

जैसे: Tea grows both in Assam and Ceylon. (×)
Tea is grown both in Assam and Ceylon. (
✓)

2. जब क्रिया महत्वपूर्ण हो यानि ‘घटना’।

जैसे: He was rushed to the hospital where he was declared brought dead.

®  इस वाक्य में ‘घटना’ महत्वपूर्ण है यानि किसी ‘दुर्घटना’ के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाना और उसे मृत घोषित किया जाना। यहाँ घायल को अस्पताल ले जाने वाले ‘लोग’ और ये घोषणा करने वाले ‘डाक्टर’ कि घायल को मृत लाया गया अप्रासंगिक (irrelevant) है।

3. जब करता को पता नहीं या ये महत्वपूर्ण नहीं कि कर्ता ज्ञात हो।

जैसे: People were relocated from the flood affected villages.


अब विभिन्न Tense के active एवं passive Voice देखें


INDEFINITE TENSE

 

Indefinite Tense

Active

Passive

Simple Present

Sub + V1 + obj

Obj + is/am/are + V3 + by + sub.

Simple Past

Sub + V2 + obj

Obj + was/were + V3 + by + sub.

Simple Future

Sub + shall/will + V1 + obj

Obj + shall/will + be+ V3 + by + sub.

Modal

Sub + modal + V1 + obj

Obj + modal + be+ V3 + by + sub.


CHANGE THE VOICE:


S.No.

Active     

Passive

1.

Police arrested him.

He was arrested.

2.

People speak English all over the world.

English is spoken all over the world.

3.

A teacher teaches English here. 

English is taught here.

4.

No one desire riots.

Riots are not desired.

5.

I will not tolerate this nonsense. 

This nonsense will not be tolerated by me.


Explanation of sentences no. 1, 2 & 3.

®  कुछ क्रियाएं निश्चित sub के द्वारा किए जाते है। ऐसे वाक्यों में active voice में उसी sub का प्रयोग करें जो सामान्यत: वह कार्य करता हो अगर passive voice में sub का उल्लेख नहीं हो।

 

®  इसी प्रकार क्रियायें अगर किसी indefinite pronoun या vague noun के द्वारा किए जाएं तो Passive voice में ‘by + sub‘ का प्रयोग न करें। ऐसा तब भी किया जाता है जब ‘sub’ इतना obvious हो कि उसका उल्लेख करना जरुरी नहीं हो।

 

®  Be (या उसके forms) अगर main verb के स्थान पर हो तो वाक्य passive voice में नहीं हो सकता।  

जैसे: 1. I am happy. (A.V)
2. He should be polite. (A.V)

®  इन दोनों वाक्यों का passive voice नहीं बन सकता।


No comments:

Post a Comment


Everest Institute

ISO 9001:2015 Certified Institute
Copyright © 2022 'Everest Institute'! All Rights Reserved