
USE OF MODAL AUXILIARY VERBS
CAN एवं COULD
Rule (1):
® Can का प्रयोग power (शक्ति), ability (योग्यता), capacity (सामर्थ्य/ क्षमता) को अभिव्यक्त करने के लिए किया जाता है। Could का प्रयोग Past ability/ power/ capacity (भूतकाल की योग्यता/ शक्ति/ सामर्थ्य) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
जैसे: 1. He can lift the box.
2. I could not come yesterday.
Rule (2):
® Can का प्रयोग permission (अनुमति) देने के भाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
जैसे: 1. You can go now.
Rule (3):
® Can का प्रयोग theoretical possibility (सैद्धांतिक सम्भावना) को अभिव्यक्त करने के लिए किया जाता है।
जैसे: Everyone can make a mistake.
Rule (4):
® Could का प्रयोग remote possibility व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
जैसे: There could be a bomb under your seat.
Rule (5):
® Can का प्रयोग ‘दोस्ताना निवेदन’ करने वाले प्रश्नात्मक वाक्यों में किया जाता है एवं Could ‘औपचारिक निवेदन’ करने वाले प्रश्नात्मक वाक्यों में।
1. Can I take your scooter?
2. Could I talk to Mr. Shukla?
Note:
‘able to‘ का प्रयोग ‘can/could‘ के साथ न करें क्योंकि दोनों क्षमता दर्शाते हैं।
I cannot be able to come tomorrow. (×)
नोट: ऐसा करके हम अपने वाक्य को superfluous बना देते हैं। ‘superfluous‘ के अर्थ हैं ‘more than what is needed‘.
इस वाक्य का सही formation होगा-
I cannot
come tomorrow. (✓)
I will not be able to come tomorrow. (✓)
MAY, MIGHT एवं MUST
Rule (1):
® May का प्रयोग सम्भावना/ अनिश्चितता के भाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
जैसे: It may rain tonight.
Rule (2):
® May का प्रयोग इच्छा को व्यक्त करने के लिए optative sentence में होता है।
जैसे: May you live long !
Rule (3):
® यदि Principal clause Present Tense में हो तथा subordinate clause that/so that/ in order that से प्रारम्भ हो तथा इससे purpose (उद्देश्य) का बोध हो तो subordinate clause में may का प्रयोग होता है।
जैसे: We eat so that we may live.
Rule (4):
® Might का प्रयोग less possibility (कम सम्भावना) के भाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जबकि may का प्रयोग more possibility (ज्यादा सम्भावना) के भाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
जैसे: He might pass the exam but seeing his
intelligence, I do not have much hope.
Rule (5):
® अगर सम्भावना बहुत अधिक हो तो Must का प्रयोग करें।
जैसे: He stays in five-star hotels and travels by flight.
He must be very rich.
Rule (6):
® ‘May’ का प्रयोग सम्मान के साथ निवेदन करने के लिए प्रश्नात्मक वाक्यों में किया जाता है।
जैसे: May I come in sir?
नोट: May एवं Might के साथ ‘Possibly‘ एवं ‘likely‘ का प्रयोग न करें क्योंकि दोनों संभावनाएं दर्शाते हैं।
We may possibly come tomorrow. (×) (Superfluous)
We may come tomorrow. (✓)
We will possibly come tomorrow. (✓)



No comments:
Post a Comment