General English । Basic Verb Part-3

General English 
Basic Verb (Part-3)


SHALL एवं WILL


Rule (1):

®  Shall का प्रयोग first person के Subjects I/We के साथ future के किसी कार्य को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। बाकी subjects के साथ ‘will‘ का प्रयोग करें।
जैसे: I shall go to college tomorrow and he will come with me.

®  Modern English में हम ‘I‘ एवं ‘we‘ के साथ ‘will‘ का प्रयोग कर सकते हैं जो अब स्वीकार्य है लेकिन interrogative sentence में अब भी ‘I‘ एवं ‘we‘ के साथ ‘shall‘ का प्रयोग होता है।
जैसे: Will I go? (×)
Shall I go? (
✓)

 

नोट: Shall का प्रयोग second person के साथ Subject – you तथा third person के Subjects – He,she, it, they, के साथ command (आदेश) promise (वादा) threat (धमकी), determination (दृढ़संकल्प) compulsion (अनिवार्यता) एवं Advice (सलाह) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इसी प्रकार के वाक्यों में will का प्रयोग I एवं We के साथ होता है।

जैसे:

S.No.

वाक्यों के प्रकार

प्रयोग

      1.       

Command (आदेश)

You shall leave the room at once.

      2.       

Promise (प्रतिज्ञा/वादा)

You shall be awarded.
I will help you come what may.

      3.       

Threat (धमकी)

Trespassers shall be prosecuted.
I will punish you.

      4.       

Determination (दृढ़संकल्प)

I will work hard and score good marks.

      5.       

Compulsion (अनिवार्यता)

You shall be here for the meeting.
I will have to finish this work.


Rule (2):

®  Let us/ let’s से शुरू होने वाले Imperative sentences के question tags में भी ‘shall’ का प्रयोग होता है।
जैसे: Let us dance together, shall we ?


Rule (3):

®  Shall का प्रयोग suggestions (सुझावों) को व्यक्त करने वाले Interrogative sentence में first person के subjects के साथ होता है। जैसे: Shall we talk to the management?

नोट: ‘Shall’ एवं ‘will’ का प्रयोग निम्नलिखित प्रकार के वाक्यों में नहीं होता है-


1. अगर वाक्य past से शुरू हो – जैसे: He hoped that he will/would pass the test.

अगर वाक्य past से शुरू हो तो ‘Will/ shall‘ नहीं ‘would/ should‘ का प्रयोग होगा। दरअसल ये नियम तब भी लागु होते है जब ‘will/shall‘ के स्थान पर कोई और Modal या verb का प्रयोग हुआ हो।
जैसे: He said that he is was coming.


2. अगर दो कार्य भविष्य में एक के बाद एक हो और दूसरे कार्य के पहले कार्य के होने पर निर्भर करे तो पहला कार्य Simple Present Tense में होगा और दूसरा simple future tense में। हमें हिंदी से English Translation करने की आदत होती है जिसकी वजह से हम पहले कार्य को भी simple future में प्रयोग कर लेते हैं।

जैसे: अगर मैं आऊँगी तो आप से मिलूंगी।
If I will come, I will meet you. (×)
If I come, I will meet you. (
✓)

 

®  निम्नलिखित शब्दों को देखें। इनके तुरंत बाद simple future tense का प्रयोग नहीं होता है बल्कि simple present tense का प्रयोग होता है।
If, as soon as, in case, provided, unless, until, before, after, when.


WOULD


Rule (1):

®  Would का प्रयोग Past habit को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
जैसे: I would go to school by bus.


Rule (2):

®  ‘Would’ का प्रयोग ‘preference‘(पसंद/प्राथमिकता) या ‘choice‘(पसंद/चुनाव) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। सामान्यत: ऐसे वाक्यों में ‘rather‘ का भी प्रयोग होता है।
जैसे: He would rather die than beg.


Rule (3):

®  अगर वाक्य का आरम्भ Past में हो तो वाक्य आगे Past में ही रहेगा और ‘Will‘ का Past Tense ‘Would‘ होता है।
जैसे: He hoped that he would pass.


Rule (4):

®  ’Would’, ‘used to‘ एवं ‘Simple Past tense‘ तीनों का प्रयोग भूतकाल के Routine Action को दर्शाने के लिए किया जाता है।
जैसे: I used to go to school by bus. I would return on foot. We played for hours before returning home.


Rule (5):

®  Would का प्रयोग Present या Past के कोरी कल्पना को व्यक्त करने वाले वाक्यों के Principal clause में होता है।
जैसे: If I were a bird, I would fly in the sky.

नोट: अगर वाक्य काल्पनिक पद से सम्बंधित हो तो सभी ‘subjects‘ के साथ were का प्रयोग करें।
जैसे: I wish, I were a bird.

®  निम्नलिखित शब्दों से वाक्य के काल्पनिक होने का आभास होता है। इनके साथ ‘was‘ का प्रयोग नहीं होगा।
जैसे: I wish, as though, if, as if, would that एवं suppose.


Rule (6):

®  ’Would’ का प्रयोग ‘will‘ के Past form के रूप में Indirect speech में होता है।

जैसे: He said, “He will go there.” (Direct)
He said that he would go there. (Indirect)


Rule (7):

®  Would का प्रयोग Polite request को व्यक्त करने के लिए प्रश्नात्मक वाक्यों में होता है।
जैसे: Would you help me ?


Rule (8):

®  Would का प्रयोग Probability (संभावना) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
जैसे: He would be sleeping.


Rule (9):

®  Would का प्रयोग wish (इच्छा) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
जैसे: I wish, India would become a developed country soon.


Rule (10):

®  ’Would like to‘ का प्रयोग भी wish (इच्छा) को व्यक्त करने के लिए होता है।
जैसे: I would like to talk to the manager


No comments:

Post a Comment


Everest Institute

ISO 9001:2015 Certified Institute
Copyright © 2022 'Everest Institute'! All Rights Reserved